Saturday, 15 August 2026 01:40 PM 28°C
Asked by SHISHIR 18 September 2024

भारत में अलग-अलग राज्यों में अब तक कुल कितनी महिला मुख्यमंत्री बन चुकी हैं? भारत में किसी भी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?

Verified Expert Answer 1 people found this answer helpful

भारत में अब तक अलग-अलग राज्यों में कुल 17 महिला मुख्यमंत्री बन चुकी हैं।

भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री होने श्रेय सुचेता कृपलानी को जाता है, जो भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।

सुचेता कृपलानी

भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी थीं, जो भारत के किसी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। वह कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थी और उत्तर प्रदेश के अलावा भारत के किसी भी राज्य में पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। वह 1963 से 1966 के बीच लगभग तीन साल तक मुख्यमंत्री के पद पर बनी रही।

नंदिनी सत्पथी

भारत की दूसरी महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी थीं, जो 1972 में 41 साल की उम्र में उड़ीसा राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारत के किसी राज्य की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। वह 4 साल तक मुख्यमंत्री की पद पर बनीं। वह भी कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं।

शशिकला काकोडकर

शशि कला काकोडकर सन 1972 में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की तरफ से 1973 में 35 साल की उम्र में गोवा राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। वह दो बार महिला मुख्यमंत्री के पद पर रहीं। 1977 में मैं दूसरी बार गोवा की मुख्यमंत्री बनीं।

अनवरा तैमूर

अनवरा तैमूर 1980 से में 44 साल की उम्र में असम की महिला मुख्यमंत्री बनी। उन्होंने 6 महीने तक इस पद का कार्यभार संभाला। वह कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं।

वीएन जानकी

वीएन और जानकी तमिलनाडु राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। वह वह एआईडीएमके पार्टी की तरफ से तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी। उन्होंने 65 साल की उम्र में सन 1987 में मुख्यमंत्री का पद संभाला लेकिन वह केवल 24 दिन तक ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह पाईं।

जे जयललिता

जे जयललिता सन् 1991 में 41 साल की उम्र में तमिलनाडु की दूसरी महिला सीएम मुख्यमंत्री बनी। उन्होंने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। 1991 से 2016 के बीच वह पांच बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं। वह एआईडीएमके पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं।

मायावती

मायावती 1995 में 39 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। वह उत्तर प्रदेश की कुल चार बार महिला मुख्यमंत्री रहीं। उन्होंने 1995 से 2007 के बीच चार बार मुख्यमंत्री पद संभाला है। वह बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं।

राजिंदर कौर भट्टल

राजिंदर कौर भट्टल पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं, जो 1996 में 41 साल की उम्र में पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उनका कार्यकाल केवल 3 महीने तक का ही रहा। वह कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं।

राबड़ी देवी

राबड़ी देवी ने 1997 में 42 साल की उम्र में बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। चारा घोटाले में उनके पति और तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का नाम आने के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बना दिया। वह 1997 से 2005 के बीच कुल तीन बार बिहार की मुख्यमंत्री रही। वह राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधित्व करती थीं।

सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज 1998 में 40 साल की उम्र में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। वह भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं। मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल केवल 52 दिनों तक ही रहा।

शीला दीक्षित

शीला दीक्षित दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री थीं। शीला दीक्षित कुल 15 सालों तक लगातार दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रहीं। वे कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं। वह लगातार 15 साल तक सबसे लंबे कार्यकाल के रूप में महिला मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। वह 1998 से 2013 तक लगातार 15 साल तक दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रहीं।

उमा भारती

उमा भारती 44 साल की उम्र में 2003 में मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी। उनका कार्यकाल कुल 8 महीने तक ही चला। वह भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करती थीं।

वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे 2003 में 50 साल की आयु में राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने कुल दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। वह 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक दो बार राजस्थान की महिला मुख्यमंत्री बनीं।

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं, जिन्होंने 2011 में पहली बार पश्चिम बंगाल की महिला मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। वह 2011 से अब तक (2024 तक) लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी हैं।

आनंदीबेन पटेल

आनंदीबेन पटेल 73 साल की आयु में 2014 में गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उनका कार्यकाल केवल दो साल का ही रहा। 2016 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं, जिन्होंने 2016 में 57 साल की उम्र में जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। उनका कार्यकाल कल 2 साल का रहा क्योंकि 2018 में जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग कर दी गई।

आतिशी मारलेना

आतिशी मारलेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन चुकी है। जिन्होंने सितंबर 2024 में अरविंद केजरीवाल की जगह मुख्यमंत्री पद का पदभार संभाला है।

इस तरह भारत में कुल अभी तक 17 महिलाएं अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री के पद पर सुशोभित हो चुकी हैं।


Other answers

कुछ लोग खुले प्राकृतिक वातावरण में काम करते हैं, तो कुछ वातानुकूलित कार्यालयों में। आप अपने भावी जीवन में कहाँ काम करना पसंद करेंगे? कारण सहित बताइए।

भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है?

5 (1 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *