Saturday, 15 August 2026 01:41 PM 28°C
Asked by SHISHIR 13 September 2024

जो माता पिता की सेवा करता है वह हमेशा सुखी रहता है। इस वाक्य को सरल वाक्य में बदलिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

दिया गया वाक्य एक मिश्र वाक्य है, इस वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण इस प्रकार होगा…

मूल वाक्य : जो माता पिता की सेवा करता है वह हमेशा सुखी रहता है।
सरल वाक्य : माता-पिता की सेवा करने वाला हमेशा सुखी रहता है।

स्पष्टीकरण :

प्रश्न में जो वाक्य दिया गया है, वह एक मिश्र वाक्य है क्योंकि इसमें दो उपवाक्यों का मिश्रण है। सरल वाक्य वह वाक्य होता है, जिसमें एकल एवं स्वतंत्र वाक्य होता है। उस वाक्य का एक उद्देश्य एवं एक विधेय होता है।

मिश्र वाक्य को सरल वाक्य में रूपांतरित करने के लिए हमें एक उद्देश्य और एक विधेय बनाना पड़ता है। मिश्र वाक्य के दोनों उपवाक्यों के उद्देश्य एवं विधेय को एक उद्देश्य एवं एक विधेय में परिवर्तित करके सरल वाक्य का निर्माण किया जा सकता है।

सरल वाक्य रचना के आधार पर वाक्य भेद में से एक भेद है। रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं…

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य

Others answers

निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम, तद्भव, देशज तथा विदेशी शब्द चुनिए- अंगरखा, अपेटिस, मद, ग्रेजुएट, लुटिया, मुल्क, किवाड़, संध्या, पहिया, बूढ़ा नप, साँझ, जख्म, हुक्का, वाटिका, खटिया।

0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *