Thursday, 10 September 2026 03:56 PM 28°C
Asked by SHISHIR 12 September 2024

सोसायटी को स्वच्छ रखने हेतु एक सूचना लिखिए।

Verified Expert Answer 0 people found this answer helpful

सोसायटी को स्वच्छ रखने हेतु सूचना लेखन

आदर्श सोसाइटी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि अपनी आदर्श सोसाइटी को एक आदर्श और स्वच्छ सोसाइटी बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें। ऱसोसाइटी में कहीं पर भी कूड़ा करकट इधर-उधर ना फेकें। सोसायटी के नियमों का पालन करें। सोसाइटी के मेनगेट के पास बने कूड़ादान में ही कूड़ा डालें।

यह आपकी अपनी सोसाइटी है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। सोसायटी की नियमित साफ सफाई रखने में अपनी स्वयंसेवा देते हुए योगदान दें ताकि हमारा पूरा सोसायटी परिसर साप एवं स्वच्छ रहे और हम भारत के स्वच्छता अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

धन्यवाद,
अनुरोध से,
निरंजन कुमार,
सचिव,
आदर्श सोसायटी,
रामनगर कॉलोनी, मेरठ


Others answers

निम्नलिखित समस्त पदों का समास विग्रह कीजिए- (क) वनवास (ख) यथावसर (ग) आजीवन (घ) चतुर्भज (च) धनश्याम (छ) दाल-भात (ज) रसोईघर (झ) चौराहा (ञ) आनंदमग्न

0 (0 votes)

Do you know the answer to this question? Please submit your answer.

Add Answer

Please log in or sign up first to submit an answer.

Do you have any question?

Ask Question

Latest Questions

Website Feedback & Community Discussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *